दिल्ली: मयूर विहार इलाके में मुठभेड़, अर्श डल्ला गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। वहीं पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों बदमाश अर्श डल्ला गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है। 

बता दें कि यह मुठभेड़ नोएडा से अक्षरधाम जाने वाले रोड पर मयूर विहार इलाके में हुई है। फिलहाल दोनों बदमाश गोली लगने की वजह से घायल हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं- तेलंगाना चुनाव के लिए 2.5 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

 

संबंधित समाचार