Farrukhabad: आगरा जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे का मकान व चार प्लाट कुर्क, कीमत 10 करोड़ रुपये
फर्रुखाबाद में आगरा जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे का मकान व चार प्लाट कुर्क।
फर्रुखाबाद में आगरा जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे का मकान व चार प्लाट कुर्क किए गए। बसपा नेता की अब तक 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक संगीन अपराधों में आगरा की जेल में बंद अनुपम दुबे के मकान व चार प्लाटों की कुर्की एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने की। सोमवार को कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 10 करोड़ रूपये बताई गई। जबकि अनुपम दुबे की पहले ही 103 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि अनुपम दुबे के ऊपर 50 से अधिक संगीत मुकदमें दर्ज है। यह प्रदेश की माफिया सूची में दर्ज है। एसपी ने बताया कि अनुपम दुबे ने गलत तरीके से यह संपत्ति अर्जित की थी ।उनकी 103 करोड रुपए की संपत्ति पहले ही कुर्क कर ली गई थी। सोमवार को फतेहगढ़ की दाल मंडी स्थित उनके मकान और ग्रानगंज, तलैया फजल इमाम और मोहम्मदाबाद में पड़े प्लाट कुर्क किए गए।
एसपी ने कहा कि अब तक अनुपम दुबे की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जिसकी मार्केट में कीमत इससे काफी ज्यादा होगी। एसपी ने बताया कि पुलिस जिले भर में अनुपम दुबे की संपत्ति की खोजबीन करके कुर्क कर रही है। अभी और संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसपी ने कहा कि 90 के दशक से अनुपम दुबे संगीन घटनाओं को अंजाम देता चला आ रहा है।
जिसकी बदौलत से उसने इतनी बड़ी प्रॉपर्टी बना ली है। यह सभी प्रॉपर्टी कुर्क की जाएगी। इस मौके पर फतेहगढ़ के कोतवाल हरशरण सिंह, मऊ दरवाजा के अमोद कुमार सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडे, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करेगा उसकी इसी तरह से संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
इसमें कोई भी कोताही बरती नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि माफिया राज कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। जिले भर की पुलिस अनुपम दुबे की संपत्तियों का पता लगा रही है।
बताते चलें कि अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे बब्बन मोहम्मदाबाद से निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख है। वह भी रंगदारी मांगने के मुकदमे में इस समय जेल में हैं। अनुपम के भाई अनुराग दुबे डब्ब्न इस समय फरार चल रहे हैं। उन पर शासन स्तर से 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया जा चुका है। पत्नी मीनाक्षी दुबे हेड मास्टर के पद पर तैनात थी। उन्हें बर्खास्त किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: रात के अंधेरे में हो रही थी सड़क खोदाई, महापौर प्रमिला पांडेय ने छापा मारकर रुकवाया काम
