प्रयागराज : बस कंडक्टर को चापड़ मारने वाले लारेब के घर पर चलेगा बुलडोजर, लगेगी रासुका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले लारेब हाशमी पर यूपी एटीएस की नजर टेढ़ी हो हो चुकी है। यूपी एटीएस की रिपोर्ट के मुताबिक लारेब के घर से मिली डायरी, लैपटॉप, पेन ड्राईव, मोबाइल को खंगालने के बाद उसके पाकिस्तान से जुड़े होने के कई सबूत हाथ लगे है। जिसके बाद टीम लारेब के परिजनों के बैंक खाते की डिटेल्स भी खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही लारेब के घर पर प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगा।  

औद्योगिक क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहे पर दिन दहाड़े बस कंडक्टर को चापड़ मारकर घायल करने वाले बीटेक के छात्र लारेब हाशमी को पुलिस ने भले ही नैनी जेल भेज दिया हो लेकिन यूपी एटीएस की जांच लगातार चल रही है। यूपी एटीएस ने घटना के बाद लारेब हाशमी के घर छापेमारी की। जिसमेें टीम को लैपटॉप, दो मोबाइल, डायरी, पेन ड्राइव मिला था। उसे खंगालने पर लारेब का कनेक्शन पाकिस्तान से निकला। पाकिस्तान के मौलाना खादिम से प्रभावित वीडियो भी मिली। यूूपी एटीएस की रिपोर्ट के मुताबिक अब लारेब और उसके परिजनों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की माने तो बैंक खाते और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही लारेब के घर बुलडोजर चल सकता है।

लारेब हाशमी पर लगेगी रासुका
बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला करने वाले आरोपी छात्र पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट एनएसए लगाई जाएगी। आरोपी लारेब हाशमी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हमले के बाद आरोपी ने धार्मिक नारे वाला वीडियो बनाकर वायरल किया था। नारेबाजी से दो समुदायों के बीच उन्माद फैलने की आशंका थी। धार्मिक आधार पर विद्वेष फैलाने के आरोप में पुलिस लारेब पर रासुका लगाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि अभी लारेब से पूछताछ करने के लिये आने वाली टीम की जानकारी नहीं है। अभी कोई आदेश नहीं आया है। जैसे ही कोई आदेश आता है। उसपर अमल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : शीतकालीन सत्र के पहले बोले सीएम योगी-सदन की गरिमा को बनाए रखना जरूरी

संबंधित समाचार