मथुरा: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। मथुरा के दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत ने गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र लोक कल्याण के लिए समर्पित किया। इस दौरान हंस फाउंडेशन की मंगला माता, साध्वी ऋतंभरा दीदी मां, गौ ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर महेश गुप्ता, एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। 

सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे लगभग 200 करोड़ की लागत से निर्मित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सहित एडमिन ब्लॉक, क्लास रूम और बायोगैस जनरेटर चलित बुनकर केंद्र का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर किया गया। दीनदयाल गऊ ग्राम परखम में 100 एकड़ में बने दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के लोकार्पण के दौरान गौ गोबर से निर्मित सामग्री का उपयोग किया गया।

ये भी पढे़ं- मथुरा में मोहन भागवत 28 नवंबर को करेंगे विभिन्न प्रकल्पों का उद्घाटन

 

संबंधित समाचार