अमरोहा : भाकियू शंकर ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन, कहा- किसानों की समस्या का हो निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले की हसनपुर तहसील में भाकियू शंकर अपने आगामी महापंचायत में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौपा और मांग करते हुए कहा कि समय से संबंधित अधिकारी महापंचायत में पहुंचकर किसानों की समस्या का निस्तारण करने का कष्ट करें।

प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य न बढ़ने एवं गन्ना संबंधित अन्य शिकायतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर द्वारा 30 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे किसान सहकारी चीनी मिल के प्रांगण में एक महापंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

 मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी के नेता में किसान एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को महापंचायत में मुख्य गन्ना अधिकारी एवं जनरल मैनेजर को समय से उपस्थित रहने के निर्देश देने की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा महापंचायत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी किसानों द्वारा अधिकारियों को सौप जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: इमरान के खिलाफ अदियाला जेल में खुली अदालत, जारी रहेगा मुकदमा

संबंधित समाचार