Jalaun: स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस बनी मछली तस्करी का जरिया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पकड़ा, तीन बोरों में मिली मछलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस जालौन में मछली तस्करी का जरिया बनी।

स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस जालौन में मछली तस्करी का जरिया बनी। वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने पकड़ा। तीन बोरों में मछलियां मिली।

जालौन, अमृत विचार। सरकार की एम्बुलेंस सेवा का नया कारनामा सामने आया है। एम्बुलेंस के चालक मरीजों के नाम पर मछली की तस्करी के साथ अन्य काले कारनामे करके पैसा कमाने में जुटे है। इस बात को हम नहीं कह रहे बल्कि ये हकीकत इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

माधौगढ़ क्षेत्र में एंबुलेंस से मछलियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसका वीडियो  वायरल हुआ और पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को मछलियों सहित जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया।

जालौन जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र की घटना है। शुक्रवार सुबह के वक्त 102 एंबुलेंस सड़क से बार बार निकल रही थी और इससे मछलियों को गुपचुप तरीके से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था। जैसे ही इसकी भनक सुबह के वक्त घूमने वाले लोगों को लगी उन्होंने एम्बुलेंस को रोका और एंबलेंस के दरवाजे को खोलकर देखा, जहां पीछे मरीज के लेटने वाले स्टेटचर पर मछलियां से भरे तीन बोरे दिखाई दिए।

जिसे देखकर घूमने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, साथ ही इस बारे में पुलिसकर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए तत्काल एंबुलेंस को जब्त कर लिया और थाने ले आई, साथ ही ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी।

इस मामले में माधौगढ़ सर्कल के क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि एंबुलेंस की पीछे वाली सीट जहां पर मरीजों को लेटाकर अस्प्ताल पहुंचाया जाता है, वहां से तीन बोरे में मछलियां बरामद हुई है, इसकी जांच की जा रही है कि मछलियां कही से चोरी से तो नहीं लाई गई थी, साथ ही ड्राइवर से भी पूंछतांछ की जा रही है, उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से मछलियां ले जाने का अर्थ यही निकल रहा है कि यह चोरी की है, जांच के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- CM Yogi के आदेश Kanpur में हवा-हवाई, सड़कों को गड्डामुक्त करने के दावे झूठे, बगिया क्रांसिंग से केसा चौराहे तक जानलेवा गड्डे

संबंधित समाचार