Britain: महाराजा के नस्लीय विवाद में उलझने पर सभी विकल्पों पर विचार कर रहा बकिंघम पैलेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन में महाराजा चार्ल्स तृतीय और केट मिडलटन के एक नस्लीय विवाद में उलझने पर बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि वे सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जिनमें कानूनी विकल्प भी शामिल है। यह विवाद एक विवादित नयी पुस्तक के डच संस्करण के प्रकाशित होने के बाद उपजा जिसमें उनका गलत तरीके से उल्लेख किया गया है। ओमिड स्कोबी की पुस्तक ‘एंडगेम: इनसाइड द रॉयल फैमिली एंड द मोनार्कीज़ फाइट फॉर सर्वाइवल’ ने इस सप्ताह दुनियाभर में पुस्तकों की दुकानों पर जगह बनाई। 

इस पुस्तक में उस आरोप को दोहराया गया कि ब्रिटिश शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने प्रिंस आर्ची की त्वचा के रंग को लेकर सवाल उठाए थे। प्रिंस हैरी और मेगन मर्कले के बेटे प्रिंस आर्ची का जन्म मई 2019 में हुआ। अफ्रीकी अमेरिकी मेगन ने दो साल पहले दंपति का ओपरा विन्फ्रे द्वारा साक्षात्कार लेने के दौरान एक अज्ञात शाही व्यक्ति द्वारा उनके पहले बच्चे की त्वचा के रंग का उल्लेख किये जाने का मुद्दा उठाया था। स्कोबी की नई किताब के मुख्य संस्करण में राजघराने के वरिष्ठ सदस्यों का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इसके डच संस्करण में आरोप लगाया गया है कि वह किंग चार्ल्स और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट ही थे, जिन्होंने प्रिंस आर्ची के त्वचा के रंग पर चर्चा की थी।

 बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, ‘‘हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’ ब्रिटेन के अधिकतर मीडिया संस्थान शुरू में राजघराने के किसी सदस्य का नाम लेने से बच रहे थे, लेकिन ‘टॉकटीवी’ की ओर से डच पुस्तक के हवाले से चार्ल्स और केट के नाम प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया। ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेंडहट ने इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर टॉकटीवी से कहा कि किसी व्यक्ति ने कुछ लिखकर अफवाह फैलाई और महाराजा के बारे में विभिन्न दावे किए हैं, जो पूरी तरह से अप्रमाणित हैं।

 नई पुस्तक के डच प्रकाशक ‘जेंडर यूटगेवर्स’ ने कहा कि इसे एक ‘त्रुटि’ के कारण नीदरलैंड की पुस्तक की दुकानों से हटाया गया है। इस बीच, स्कोबी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यह किसी भी प्रकार का प्रचार संबंधी कृत्य नहीं है। स्कोबी ने अफसोस जताया कि इस विवाद के कारण उनकी पुस्तक के प्रसार पर असर पड़ा है। मेगन ने ओपरा विन्फ्रे को साक्षात्कार के दौरान मार्च 2021 में बताया था कि हैरी से परिवार के एक सदस्य ने पूछा था कि उनके बेटे आर्ची की त्वचा ‘कितनी काली’ हो सकती है। उस समय बकिंघम पैलेस ने आरोप को ‘चिंतित’ करने वाला बताया था और प्रिंस विलियम के प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा था कि ‘नस्लवाद का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं’ है।

ये भी पढ़ें:- Israel Hamas War: गाजा पर इजरायली हमलों में 32 की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका