बहराइच: महानिरीक्षक कारागार ने बहराइच जेल का किया निरीक्षण, खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश के महा निरीक्षक कारागार शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। महानिरीक्षक का लोक निर्माण भवन में डीएम और एसपी ने स्वागत किया। इसके बाद महानिरीक्षक कारागार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार एसएन साबत शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। शहर के लोक निर्माण विभाग हाउस में जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने महा निरीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद महानिरीक्षक ने जिले के अधिकारियों से जेल में बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली। 

cats008

इसके बाद पुलिस महानिदेशक सिविल लाइन स्थित जिला कारागार पहुंच गए। उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सरकार जेल के बंदियों को स्किल डेवलपमेंट में मजबूत बना रही है। साथ ही जेल में जिन महिला बंदियों के बच्चे बंद हैं, उनके पढ़ाई का ख्याल रख रही है।

उन्होंने कहा कि जेल में अंदर कुछ खामियां मिली है। जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, जेल अधीक्षक राजेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, प्रशक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे अयोध्या, हनुमान गढ़ी और रामलाल के दरबार में किए दर्शन पूजन

संबंधित समाचार