अयोध्या: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
अयोध्या। नगर के पश्चिमी रेलवे स्टेशन के निकट एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ मोहल्ला स्थित ठंडी सड़क निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्व. छोटे लाल गौड का शव अकबरपुर- फैजाबाद रेल प्रखंड …
अयोध्या। नगर के पश्चिमी रेलवे स्टेशन के निकट एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।
गोसाईगंज कस्बे के तेलियागढ मोहल्ला स्थित ठंडी सड़क निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्व. छोटे लाल गौड का शव अकबरपुर- फैजाबाद रेल प्रखंड पर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल बैरियर पास ट्रेन के पटरी पर पड़ा मिला। ट्रेन से कटने के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
मौके पर पहुंची आरपीएफ अकबरपुर की पुलिस ने सिविल पुलिस तथा जीआरपी पुलिस की मौजूदगी मे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान क्यों दी इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
