लखनऊ: आग से झुलसे बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अन्तर्गत अहिमामऊ में शुक्रवार रात घर में आग ताप रहे पीर अली (75) गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंदिरानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर-11 तकरोही मुंशी पुलिया निवासी शबनम ने बताया कि मामा पीर अली के पैर में चोट होने के कारण वह ज्यादा चल फिर नहीं पाते थे। वह घर में रखी बेंच पर सोते थे। शुक्रवार देर रात वह घर में आग ताप कर बेंच पर ही सो रहे थे। इसी बीच वह बेंच से नीचे गिर पड़े। आग में उनका चेहरा झुलस गया।

प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शबनम ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामा के झुलसने की सूचना दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: हंसने, छींकने, खांसी के दौरान निकल जाए पेशाब तो महिलाएं हो जाएं सतर्क, जानिये डॉक्टर की राय

संबंधित समाचार