ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल में आवारा कुत्ते का आतंक, अब तक कई डॉक्टरों व तीमारदारों को काट चुका है DOG
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला रखी है। गत तीन-चार दिनों में डॉक्टर व स्टॉफ सहित कई तीमारदारों को काट चुका है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम को कुत्ता नहीं मिला है। शनिवार को सफाईकर्मी आदित्य को कुत्ते ने नोच डाला, वहीं मेडिकल अफसर डॉ. शिप्रा पर कुत्ते ने हमला किया।
स्टॉफ ने कुत्ते को खदेड़ा तो वह बाल-बाल बच गईं। इससे पूर्व गुरुवार को टीबी एंड चेस्ट फिजिशियन डॉ. एमयू खान व लैब टेक्नीशियन विजय को भी कुत्ते ने काट लिया था। बीते दिनों दो मरीजों के तीमारदार भी कुत्ते का शिकार बने थे। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा है। नगर निगम से टीम आई मगर कुत्ता वहां से भाग निकला।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: बेटे की चाहत में हैवान बना पति!, बना रहा तीन तलाक का दबाव, पीड़ित पत्नी ने किया यह खुलासा...
