बुलन्दशहर में बैंक मित्र से लूट का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलन्दशहर, अमृत विचार। जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व बैंक मित्र के कार्यालय से दिन दहाड़े लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि 28 नंवबर को औरंगाबाद थानाक्षेत्र के जिताका गांव में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मित्र से दो लाख 51 हजार की लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में जुटीं थीं। इसी बीच औरंगाबाद थाना पुलिस और स्वाट की टीम को सुबह मडका मन्दिर नहर पुल पर चैकिंग के दौरान दो बाइकों पर चार संदिग्ध आते दिखायी दिये। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगे। उन्हें भागता देख पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

इस मुठभेड़ में घायल हुए चार बदमाशों रिहान, अंकुर, विकास शर्मा और उत्तम उर्फ राहुल को घायलावस्था में पकड़ा गया। पकड़े गये बदमाशो से लूटी गई एक लाख चौदह हजार रूपये की धनराशि व अवैध तमंचा, कारतूस सहित दो चोरी की बाईकें भी बरामद की है। चारो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -BJP की जीत पर खुश नजर आये संजय निषाद, बोले - PM मोदी के नेतृत्व में UP में करेंगे clean sweep

संबंधित समाचार