Election 2023: Unnao में BJP की तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू, एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में भाजपा की तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू।

उन्नाव में भाजपा की तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू। सदर विधायक समेत तमाम लोगों ने लड्डू बाटकर खुशी मनायी।

उन्नाव, अमृत विचार। रविवार को चार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद आये परिणामों को लेकर उन्नाव भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देने के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया।

बता दें रविवार सुबह से ही राजस्थान गुजरात व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा आगे चल रही थी। जिस पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही थी। दोपहर के समय भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजधानी मार्ग स्थित श्री प्राचीन महावीर हनुमान मंदिर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इसके साथ ही भाजपा की जीत पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सदर विधायक पंकज गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने पूजा अर्चना करने के बाद लड्डू बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अमरेंद्र गुप्ता, विजय राज सिंह, रितेश मिश्रा, सुरेश तिवारी, जय सिंह, अमित बाजपेई, राजकुमार पाल, अर्चना सिंह, प्रत्यय गुप्ता, प्रमोद ओझा मौजूद रहे।

वहीं अम्बिकापुरम में केडी त्रिवेदी, दुर्गा तिवारी, मोहित तिवारी, अखिलेश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, अशोक पांडेय आदि कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर मुँह मीठा कराया। वही विकास मिश्रा, सुरेश शुक्ला, विनय तिवारी, मोहित शुक्ला, शुभम तिवारी, जैनेंद्र शुक्ला, अवनीश शुक्ला ने भी खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ें- Election 2023 : तीन राज्यों में अच्छे प्रदर्शन पर कानपुर में जश्न, प्रकाश पाल बोले- सेमीफाइनल देख लिया अब फाइनल की बारी

संबंधित समाचार