मिजोरम के उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग में जेडपीएम के उम्मीदवार से मिली शिकस्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग सीट में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से शिकस्त मिली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएलएफ) के तावंलुइया को 6,079 वोट मिले जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार डब्ल्यू. चुआनावमा को 6,988 वोट मिले।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार सी. लालहरियातुइया को 1,674 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लालहमुंसियामी को केवल 67 वोट मिले। मिजोरम में विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मतगणना राज्य भर में 13 केंद्रों पर हो रही है। 

ये भी पढ़ें- 'मिजोरम में अगली सरकार का हिस्सा होगी भाजपा', पार्टी नेता वनलालहमुअका का दावा

संबंधित समाचार