'मिजोरम में अगली सरकार का हिस्सा होगी भाजपा', पार्टी नेता वनलालहमुअका का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष वनलालहमुअका ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार का हिस्सा होगी। 

वनलालहमुअका ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्हें राज्य में कम से कम तीन सीट पर पार्टी की जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम तीन सीट जीतेंगे। हम पांच से ज्यादा सीट पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जल्द ही बनने वाली नयी सरकार का हिस्सा होगी।’’ 

राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक सीट जीती थी। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतदान के बाद के अधिकतर सर्वेक्षण में मिजोरम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया है। राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा था और केंद्र में उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का समर्थन किया लेकिन दोनों दलों ने राज्य में कोई गठबंधन नहीं किया। 

ये भी पढ़ें- तेलंगाना: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नए नेता के चयन की संभावना 

संबंधित समाचार