बहराइच: आरटीओ ने बिना परमिट संचालित छह बसों को किया सीज, वसूला 1.56 लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन की टीम ने सोमवार को भारत नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच संचालित होने वाली बसों के कागजात की जांच की। बिना परमिट फर्राटा भर रहे छह बसों को आरटीओ ने सीज कर दिया है। सभी बस से 1.56 लाख की वसूली भी की गई है। भारत और नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा के नाम पर बिना परमिट के डग्गामार बसों का संचालन होता है।

 इतना ही नहीं बसों में ओवरलोड यात्रियों को बैठाकर यात्रा करवाया जाता है। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह की अगुवाई में टीम ने भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में दोनों देश के बीच संचालित बसों के कागजात की जांच की। 

आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि बस संख्या आरजे 27 पीसी 1456, एचआर 68 सी 1881, आरजे 27 पीसी 4511, यूपी 46टी 2739, जीजे 1 जेटी 0838 और जीजे 3 एएक्स 0395 बिना लाइसेंस के संचलित मिले। जिस पर इन बसों को सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि इन बसों से विभिन्न मद में 1.56 लाख रूपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: बोलेरो और ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

संबंधित समाचार