प्रयागराज में पर्यटन पुलिस थाने का बदला नाम, एटा में बनेगी पुलिस चौकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पर्यटन पुलिस थाने के नाम में बदलाव हुआ है। पर्यटन पुलिस थाने का नाम बदलकर संगम पर्यटन पुलिस थाना रखने का निर्देश शासन की तरफ से जारी कर दिया गया है। इसके अलावा एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी बनाने का आदेश भी जारी हुआ है। यह पुलिस चौकी गांव गंगपुर में बनाई जायेगी। इस पुलिस चौकी के लिए 17 पदो के सृजन के आदेश भी जारी हुये हैं।

प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि एटा जिले के ग्राम गंगपुर नई पुलिस चौकी बनेगी। इसके लिए उपनिरीक्षक का 1, मुख्य आरक्षी के 2, आरक्षी के 14 कुल 17 पदों का सृजन किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि जनपद प्रयागराज में स्थापित पर्यटन पुलिस थाने का नाम संगम पर्यटन पुलिस थाना रखे जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय इस क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक मजबुत करने, अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने के लिये लिया है।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव के नतीजों से सबक ले कांग्रेस, शिवपाल यादव ने दी नसीहत

संबंधित समाचार