संभल: 32 नवजात बेटियों का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

संभल/बहजोई, अमृत विचार। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बहजोई सीएचसी में नवजात बच्चियों का सामूहिक जन्मोत्सव केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बालिकाओं की माताओं को बेबी किट के साथ सम्मान व बधाई पत्र सीएमओं ने सौंपा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पर आयोजित कार्यक्रम का आरंभ सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा ने फीता काटकर किया। 32 नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव मनाते हुए सीएमओ ने बालिकाओं की माता को  बेबी किट के साथ जिला प्रशासन द्वारा सम्मान व बधाई पत्र वितरण किया। सीएमओ ने कहा कि बेटियों को बेटों के बराबर समझें, इसी को लेकर सरकार ने यह योजना चलाई है। 

बेटियां भी बेटों के बराबर भी माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौड़ ,जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, संरक्षण अधिकारी एकांशु वशिष्ठ, काउंसलर आरती त्रिवेदी, वन स्टॉप सेंटर आउटरीच कार्यकर्ता कमल सिंह, सीएचसी से नर्स मेंटल शिवानी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज