संभल: सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव उधरनपुर खागी के पास ई रिक्शा से उतर कर सड़क पार कर रही थी महिला

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। धनारी थाना क्षेत्र के गांव चूरामन की मढै़या निवासी कुसमा देवी (40 वर्ष) पत्नी ऊदल सिंह सोमवार को नंदोई चुन्नी लाल को देखने के लिए रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर खागी जा रही थी। 

दोपहर करीब डेढ़ बजे कुसमा देवी संभल-गवां मार्ग पर गांव उधरनपुर खागी के पास ई रिक्शा से उतरी और सड़क पार करने लगी। तभी गवां की ओर से आए अज्ञात वाहन ने कुसमा देवी को टक्कर मार दी। हादसे में कुसमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कुसमा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले गई। जहां डॉक्टर ने कुसमा देवी को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- पूर्व सेना प्रमुख बाजवा और अमेरिकी दूतावास अधिकारियों को बनाऊंगा गवाह : Imran Khan

संबंधित समाचार