UP: कार्डियोलॉजी अस्पताल के स्टॉफ ने तीमारदार से की मारपीट… पिटाई से पीड़ित को आई गंभीर चोटें, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के स्टॉफ ने तीमारदार से की मारपीट।
कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के स्टॉफ ने तीमारदार से मारपीट की। मारपीट से पीड़ित को गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
कानपुर, अमृत विचार। कार्डियोलॉजी स्टॉफ की गुंडई सामने आई। यहां मरीज को देखने गए तीमारदार से कार्डियोलॉजी स्टॉफ ने जमकर मारपीट की। पीड़ित वासू तिवारी की पिटाई के दौरान सिर पर गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने स्वरूप थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित ने पुलिस पर अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सोमवार देर रात पीड़ित के साथ मारपीट की गई है। पूरा मामला स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के कार्डियोलॉजी अस्पताल का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: सर्राफा कारोबारियों का करोड़ों रुपये का सोना लेकर कारीगर फरार, मोबाइल किया बंद, पुलिस तलाश में जुटी
