मिर्जापुर में किसान की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। जिले के अदलहाट क्षेत्र में एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव मंगलवार सुबह पाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि टेढुआ गांव निवासी सोहन यादव (50) घर के पास अपनी मड‌ई में सोया हुआ था। वहां पशुओं के लिए चारा और चारा काटने की मशीन थी। घर के लोग मकान में थे। बीती रात किसी समय सोहन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी आज सुबह परिवार के लोगो को हुई। अपराधी अज्ञात है तथा हत्या का कारण भी अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उन्होने बताया कि परिवार के लोगो से तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। डाग स्क्वाड एवं फाेरेंसिक टीम मौके पर है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लेने का दावा किया। इस बीच हत्या की वारदात से गुस्साये सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। सपा के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें समझा बुझाकर कर शव को कब्जे में लिया। वे हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें -अतीक के Prayagraj to Pakistan कनेक्शन का हुआ खुलासा, साढ़ू समेत दो पर केस दर्ज

संबंधित समाचार