अतीक के Prayagraj to Pakistan कनेक्शन का हुआ खुलासा, साढ़ू समेत दो पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ो की जमीन पर किया था कब्जा

प्रयागराज, अमृत विचार। मारे जा चुके अतीक अहमद का कनेक्शन को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अतीक का कनेक्शन पाकिस्तान के कराची से जुड़ा बताया गया है। आतीक अहमद ने अपने साढ़ू के साथ मिलकर इलाहाबाद विवि के एक प्रोफेसर की करोड़ो की सम्पत्ति को कब्जा कर लिया था। जिसके बाद प्रोफेसर के भाई के बेटे ने कैंट थाने में आतीक के साढ़ू सहित दो अन्य जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में कैंट पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राजापुर म्योर रोड के रहने वाले भाई लाल  व उनके भाई की पुश्तैनी करोड़ो की जमीन है। भाई लाल के बेटे राजेंद्र के चाचा इविवि में फारसी विभाग में प्रोफेसर है। वह अपने परिवार के साथ मकान में रहते थे। भाई लाल के बेटे राजेंद्र के मुताबिक कई साल पहले उनके भाई ने उनके नाम इस जमीन को वसीयत कर के पाकिस्तान चले गये थे। सन 1996 में इस करोड़ो की जमीन की जानकारी माफिया अतीक अहमद को हुई तो उसने इस जमीन को हड़पने की कोशिश शुरु कर दी। आतीक ने अपने सहित मो उमर सिद्दकी को शामिल करते हुए पाकिस्तान के रहने वाले सुहैल सिद्दकी और बेली के रहने वाले सईद्दीन सिद्दकी के नाम जाली दस्तावेज बनवाकर जमीन को रजिस्ट्री करा दिया। 

वहीं उमर ने अपने गैंग और अतीक के नाम पर उन परिवार के लोगो को डरा धमका कर घर से भगा दिया और कब्जा करा लिया। पहले उमेशपाल हत्याकांड के मामले में अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से छापेमारी में भारी मात्रा में कारतूस और असलहे मिले थे। जिसके बाद अतीक का कनेक्शन आईएसआई से जुड़ने का पुख्ता खुलासा हुआ था। पीड़ित परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन को खाली करने के लिए दबंगो से गुहार लगा रहे हैं। जबकि उनकी जमीन खाली करने के लिए उनसे रंगदारी मांगी जा रही है। राजेंद्र शुक्ला ने इस मामले में कैंट थाने में अतीक के साढ़ू मो उमर सहित सुहैल सिद्दकी और सईद्दीन सिद्दकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें -Kanpur News: जिला जेल गेट की कैंटीन पांच माह बाद भी शुरू नहीं, आमजन को नहीं उपलब्ध हो रहा सस्ता भोजन

संबंधित समाचार