बरेली: 28.34 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएससी और एमफिल की प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमफिल प्राचीन इतिहास और एमफिल अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा का बुधवार को आयोजन किया गया, जिसमें करीब 71.66 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 28.34 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग का खासा ख्याल रखा गया। …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित एमएससी जूलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमफिल प्राचीन इतिहास और एमफिल अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा का बुधवार को आयोजन किया गया, जिसमें करीब 71.66 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 28.34 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। हालांकि परीक्षा के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग का खासा ख्याल रखा गया।

स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही एमएससी और एमफिल के प्रवेश करने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के चलते 11 केंद्रों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया।

बरेली कॉलेज और रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं को खुद अपनी तलाशी लेने के बारे में निर्देशित किया गया। इसके साथ ही शरीर का तापमान जांचने और हाथों को सैनेटाइज करने के बाद ही अभ्यर्थियों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान भी सकर्तता बरती गई।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर, बरेली कॉलेज, केसीएमटी समेत 11 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें एमएससी जूलॉजी के 2348, एमएससी फिजिक्स के 1652, एमफिल प्राचीन इतिहास के 50 और एमफिल अर्थशास्त्र के 65 अभ्यर्थियों समेत कुल 4115 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी थी, जिसमें से एमएससी जूलॉजी में 1716, एमएससी फिजिक्स में ,1182 एमफिल प्राचीन इतिहास में 28 और एमफिल अर्थशास्त्र में 30 समेत 2956 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

जबकि प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1168 रही। इस बारे में रुविवि के मीडिया प्रभारी का कहना है कि अन्य वर्षों में छात्र उपस्थिति बेहतर रहती थी।

इस बार कम हो गई। कहीं से भी किसी छात्र के शरीर का तापमान अधिक आने या फिर अनुचित साधनों का प्रयोग करने का कोई मामला जानकारी में नहीं आया।

संबंधित समाचार