हरदोई के शाहाबाद में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई /शाहाबाद, अमृत विचार। कस्बे के हरियाली बाजार के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
 
शाहजहांपुर जनपद के गुआरी निवासी अमित पुत्र निरंजन अपने भांजे के जन्म पर उसे देखने कस्बे स्थित संजीवनी अस्पताल आया था। वहीं से वापस जाते समय हरियाली बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया एक वर्ष पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। घटना की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई और चार बहने हैं। मृतक भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य करता था।

ये भी पढ़ें -  मुरादाबाद : 14 तक निरस्त रहेगी सद्भावना एक्सप्रेस   

संबंधित समाचार