केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किया यह बड़ा दावा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन प्रदेशों में बड़ी जीत हासिल कर विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। ऐसे में INDIA गंठबधन के सहयोगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि तीन राज्यों में मिली पराजय के साथ ही कांग्रेस का अंहकार भी समाप्त हो गया है।
वहीं अब इस मामले पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ ही अखिलेश यादव का भी अहंकार खत्म हुआ है। मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का ही अखिलेश यादव का भी अहंकार खत्म होना चाहिए क्योंकि अहंकार तो उनको भी बहुत है।
इसके साथ ही केशव मौर्य ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने जा रही है। अखिलेश कांग्रेस के लिए क्या कह रहे हैं। कांग्रेस अखिलेश के लिए क्या कह रही है, इससे बीजेपी को कोई भी लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें;-सीतापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
