अमरोहा: उपमुख्यमंत्री ने किया 44 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास
अमरोहा,अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमरोहा में करीब 75 करोड़ रुपये की 44 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 21 सड़कों का लोकार्पण किया गया और 23 सड़कों का शिलान्यास किया। चारों ही विधानसभाओं में सड़कों निर्माण कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा सरकार सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र …
अमरोहा,अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमरोहा में करीब 75 करोड़ रुपये की 44 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 21 सड़कों का लोकार्पण किया गया और 23 सड़कों का शिलान्यास किया। चारों ही विधानसभाओं में सड़कों निर्माण कराया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा सरकार सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कैलसा में रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की भी घोषणा की। कहा कि अमरोहा के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी।
उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को भी याद करते हुए कि उन्होंने जिन सड़कों की सूची दी थी। उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अमरोहा-अतरासी-अमरोहा मार्ग का नाम चेतन चौहान के नाम पर रखने की घोषणा की।
गुरुवार को अमरोहा अतरासी मार्ग स्थित एएस बैंकट एवं रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम कर रही है।
जिस प्रदेश में सड़क मार्ग अच्छा होगा, वहां पर विकास अधिक तेज होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास को लेकर प्रयासरत है। बिना किसी भेदभाव के काम कराए जा रहे हैं। कहा कि अमरोहा में तीन सीटों पर भाजपा जीती और एक सीट विपक्ष के पास में है, लेकिन वहां पर भी विकास कराया जा रहा है।
जनपद में पिछले तीन साल में एक हजार करोड़ के काम कराए जा चुके है,जो अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि नौगांवा विधान सभा उपचुनाव होना है। सभी लोग एक जुटहोकर पार्टी उम्मीदवार को जिताने का काम करें।
विपक्ष किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है, जबकि प्रधानमंत्री किसान हित में निर्णय कर रहे है। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री विजय कश्यप, विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, राजीव तरारा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, संगीता चौहान आदि मौजूद रहे।
