UP weather : सुबह से चलने लगी ठंडी हवाएं, तापमान में होगी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का तापमान सामान्य से कम रहने की सम्भावना है। सर्द हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ गई है। इसके पूर्व दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के चलते ठण्ड में इजाफा हुआ था। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है।  

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तमिलनाडु में साइक्लोन के चलते कई प्रदेशों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस तूफ़ान के चलते मौसम प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  

ये भी पढ़ें -लापरवाही और भ्रष्टाचार पर योगी सरकार सख्त, मुजफ्फरनगर के चकबन्दी अधिकारी को किया बर्खास्त, इन पर भी हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार