फतेहपुर ईओ पर बाराबंकी डीएम नाराज, दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शासकीय कार्यों में रुचि न लेने और अपनी लचर कार्यशैली को लेकर जिलाधिकारी ने फतेहपुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। संबंधित संबंधित अधिकारी के पास रामनगर नगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार है। जहां कामकाज लगभग ठप है।

फतेहपुर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी द्वारा नगर निकायों की समीक्षा बैठकों और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समय से उपस्थित न होने तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय से पूर्ण न करने, बैठकों में उपस्थित न होने, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से न उपलब्ध कराने, स्थायी कान्हा गौशाला निर्माण की कार्ययोजना न उपलब्ध कराना, शासकीय कार्यों में रुचि न लिए जाने, बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने तथा हाईकोर्ट में लम्बित अवमानना वाद के कार्य के निस्तारण में लापरवाही बरते जाने से नाराज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अधिशाषी अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सांसद प्रतिनिधि बोले - खेलों से भविष्य बनाएं युवा

संबंधित समाचार