Kanpur: बाइक सवार सैन्यकर्मी भतीजे के साथ जा रही मौसी से 55 हजार लूटे, गिरने से महिला घायल, इन लूटों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बाइक सवार सैन्यकर्मी भतीजे के साथ जा रही मौसी से 55 हजार लूटे।

कानपुर के फजलगंज थानाक्षेत्र में बाइक सवार सैन्यकर्मी भतीजे के साथ जा रही मौसी से 55 हजार लूट लिए। महिला गिरने से घायल हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सैन्यकर्मी और उसकी मौसी से सरेराह लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने में महिला गिरकर घायल हो गई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से लुटेरों की बाइक की नंबर प्लेट बरामद हुई है। जल्द पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

भर्थना टीला खुशाल निवासी विशाल सैन्यकर्मी हैं। वह सीओडी स्टोर की सुरक्षा में तैनात हैं। विशाल के अनुसार बुधवार रात वह मौसी सुशीला देवी को बर्रा स्थित किराये के घर से लेकर गुरूदेव स्थित हास्पिटल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। रात दस बजे के करीब गोविंद नगर नया पुल उतरकर वह बाएं मुड़े और विजय नगर की ओर जाने लगे।

चौराहे से कुछ आगे बढ़े थे तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और पीछे बैठी सुशीला देवी के हाथ में पकड़ा बैग लूट लिया। जिसमें 55 हजार रुपये थे। इस दौरान गिरने से उनकी मौसी घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार रिश्तेदार का आपरेशन गुरूवार सुबह होना था उके लिये ही पैसे ले जा रहे थे।

पीड़ित ने घटना की जानकारी विजय नगर चौराहा स्थित चौकी पर दी। जहां से पुलिस उन्हें थाने ले गई। पीड़ित को घटनास्थल पर फरार बाइक की नंबर प्लेट मिली थी। जिसपर पुलिस बदमाश का पता लगाकर विजय नगर स्थित उसके घर पहुंची। जहां बाइक खड़ी मिली।

गाड़ी मालिक की मां ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बाइक उसके बेटे की है लेकिन वह कुछ देर पहले ही बाइक घर पर खड़ी कर कहीं चला गया है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन बाइक चलाने वाले युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे साथी समेत गिरफ्तार किया जाएगा।

 इन लूटो का कब होगा खुलासा 

- 6 दिसंबर को डेयरी संचालक उमंग सिंह का बाइक सवार युवकों ने लूटा मोबाइल 
- 18 नवंबर: किदवई नगर में 16 वर्षीय लक्ष्मी को बाइक सवर युवकों ने लूटा मोबाइल।
- 11 नवंबर को किदवई नगर वाई ब्लाक में व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा का लूटा मोबाइल।
- 31 अक्टूबर को बर्रा गांव में भिंड जिले के गोहद निवासी प्रिया कुशवाहा का पर्स व मोबाइल लूटा।
- आठ अक्टूबर को किदवई नगर मार्बल मार्केट रोड पर शालिनी साहू का पर्स लुटा।
- आठ अक्टूबर को नयापुरवा में सुनील राठौर का मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार।

ये भी पढ़ें- Anupam Dubey: होटल हिंदुस्तान के मालिक सहित अनुपम दुबे के करीबी तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

संबंधित समाचार