Anupam Dubey: होटल हिंदुस्तान के मालिक सहित अनुपम दुबे के करीबी तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

फर्रुखाबाद में पुलिस ने अनुपम दुबे के तीन करीबी गिरफ्तार।

Anupam Dubey: होटल हिंदुस्तान के मालिक सहित अनुपम दुबे के करीबी तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

फर्रुखाबाद में पुलिस ने अनुपम दुबे के तीन करीबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। चर्चित माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास के बाद उनके गुर्गों पर पुलिस ने निगाहें टेढ़ी कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने होटल हिंदुस्तान के मालिक स्वर्गीय एन दुबे के पुत्र संदीप दुबे, एन दुबे के भांजे बृजेश दुबे के पुत्र अभिषेक उर्फ अभी दुबे एवं नगर के मुहल्ला नवाब न्यामय का पश्चिम निवासी मेडिकल स्टोर मालिक विनय दुबे उर्फ सोनू को गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बीते दिन माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड के मुकदमे के फैसले के दौरान ही लोगों को हिरासत में ले लिया था। नरेश दुबे उर्फ एन दुबे ने कई दशक पूर्व फर्रुखाबाद इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम पर कई जिलों से करोड़ों रुपए इकट्ठा कर हड़प लिए थे। एन दुबे के विरुद्ध अनेकों मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

जिसकी जांच ईओडब्लू को सौंपी गई थी। जब लोगों ने रुपया वापस करने के लिए एन दुबे पर दबाव बनाया था। उसी दौरान एन दुबे के पुत्र संदीप दुबे माफिया अनुपम दुबे, डब्बन दुबे की शरण में चला गया था। माफिया के भय से लोगों ने रुपए मांगना बंद कर दिया था। विनय दुबे अनुपम दुबे का काफी करीबी है।

माफिया अनुपम दुबे का साम्राज्य उसी दिन से खत्म होने लगा जब नगर के प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने गौरव गुप्ता सोनी रस्तोगी आदि लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की अक्टूबर 2021 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे की जांच में अनुपम दुबे, विनय दुबे, संदीप दुबे, अभिषेक दुबे आदि का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने अभिषेक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था । जबकि विनय दुबे भूमिगत तो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।

अनुपम के गैंग में सूची बद्ध अपराधी थे गिरफ्तार आरोपी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम बनाम गैंग लीडर अनुपम दुबे पुत्र स्व महेश चन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ मूल निवासी ग्राम सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद दर्ज हुआ था। जिसमें अनुपम गैंग के सदस्य अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी, पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी रस्तोगी पुत्र पन्नालाल रस्तोगी को आरोपी बनाया गया था।

इसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में गैग के अन्य सदस्य विनय दुबे उर्फ सोनू पुत्र स्व० उमेशचन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला नबाब न्यामत खाँ कोत फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ आदि का पूरक गैंग चार्ट तैयार कर उक्त अभियोग में सम्मिलित किया गया। इस गैंग द्वारा आर्थिक एंव भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु अवैध शस्त्रों से लैस होकर घर में घुसकर रंगदारी माँगना, रगदारी न मिलने पर गाली गलौज कर, जान से मारने की नियत से फायर कर हत्या का प्रयत्न करने जैसे जघन्य अपराध करना शामिल है।

पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अनवरत रुप से की जा रही कार्यवाही के क्रम में माफिया अनुपम दुबे गैंग के वांछित शातिर अपराधी अभिषेक उर्फ अभि दुबे, संदीप दुबे, विनय दुबे उर्फ सोनू को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जाँच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Anupam Dubey: अनुपम दुबे की कुर्क की जा चुकी 112 करोड़ की संपत्ति… माफिया आगरा जेल में है बंद

ताजा समाचार