बरेली: अमृत योजना से होगा जिला अस्पताल की सीवर समस्या का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत जिला अस्पताल की सीवर समस्या दूर होने वाली है। जलनिगम योजना के तहत शहर में दो किलोमीटर क्षेत्र में नई सीवर लाइन डाल रहा है। इसको लेकर अस्पताल परिसर में खुदाई का काम शुरू हो गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन स्थानों पर नई सीवर लाइन डाली जानी है, उसमें कुतुबखाना, आजमनगर, जिला अस्पताल का इलाका भी शामिल है। जिला अस्पताल में आए दिन सीवर चोक होने से वार्ड और परिसर में गंदा पानी भर जाता है।

बारिश में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। वार्डों के अंदर तक पानी प्रवेश कर जाता है। मरीज और तीमारदारों को दिक्कत होती है। 40 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। नई सीवर लाइन से समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

इससे मरीजों के साथ अस्पताल प्रशासन को भी राहत मिलेगी। इस संबंध में जिला अस्पताल प्रशासन संबंधित विभाग को कई बार पत्र लिख चुका है, अब इस दिशा में काम शुरू हुआ है। वहीं, खोदाई शुरू हुई तो अस्पताल परिसर में खड़े वाहन इसमें बाधक बने। हालांकि, उन्हें हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें:  बरेली: दूसरे दिन स्टाफ ने कई प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

संबंधित समाचार