बरेली: जिलाधिकारी की निगरानी में होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

बरेली: जिलाधिकारी की निगरानी में होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम जारी होते ही नकलविहीन परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुरुआती चरण में परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी की निगरानी में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड कार्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों में हाईस्कूल के 333060 और इंटरमीडिएट के 278597 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में अभी तक परीक्षा केंद्रों के लिए 108 आपत्तियां आईं हैं। इसके बाद निर्धारण किया जाएगा।

परिक्षेत्र में कहां कितने छात्र- छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल

जनपद        इंटरमीडिएट        हाईस्कूल            

बरेली          42,772              34,110

बदायूं          28,014              36,403

शाहजहांपुर   35,177             44,130

पीलीभीत       20,282            24,970

मुरादाबाद      38,918            42,772

अमरोहा        24,961            28,449

बिजनौर        41,950             49,606

रामपुर           21,829           26,282

संभल            34,110             27,786

सीसीटीवी दुरुस्त नहीं कराने पर जिम्मेदार होंगे प्रधानाचार्य
नकलविहीन बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी संभावित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्याें को सीसीटीवी और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्राें पर किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि केंद्र निर्धारण की अंतिम प्रक्रिया के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जिलाधिकारी को सौंप दी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी की निगरानी में केंद्रों का निर्धारण होगा ।

ये भी पढ़ें:  बरेली: दूसरे दिन स्टाफ ने कई प्रतियोगिताओं में मारी बाजी