Kanpur News: शोहदे ने प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ का किया अपहरण... परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
कानपुर में शोहदे ने प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ का किया अपहरण।
कानपुर में शोहदे ने प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ का अपहरण कर लिया। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में शोहदे लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शोहदे ने कल्याणपुर क्षेत्र में बने प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ का अपहरण कर लिया। दो दिन से बेटी के घर नहीं पहुंचने पर पिता-मां ने तलाश शुरू की। युवक ने युवती को कमरे में ले जाकर बंधक बना कर रखा। कल देर रात मां और पिता को जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। जबकि एक युवक फरार बताया जा रहा है। फरार युवक कल्याणपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करता है। कल्याणपुर पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: ऑटो चालक ने कुत्ते के बच्चों को रौंदा... मौत, पुलिस ने चालक की शुरू की तलाश, देखें- VIDEO
