प्रतापगढ़: धीरज साहू मामले को लेकर कचहरी में भाजपा का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस की घेराबंदी कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

प्रतापगढ़। झारखंड में कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूहों पर करोड़ों का कैश मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस की घेराबंदी की। प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा को सौंपा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे बड़ा भ्रष्टाचार मामला बताते हुए जिला कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रदर्शन में सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की गारंटी है।
     
सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि तीन प्रदेश में करारी हार से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक मिश्र, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह ने सम्बोधित किया। राघवेन्द्र शुक्ल, अरूण मौर्य, विजय मौर्य, रवि गुप्ता,रामआसरे पाल, विजय मिश्र, रूचि केशरवानी, पंकज मिश्र, अशोक पाण्डेय, धीरज सिंह सभासद सुनील आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं:-लखनऊ : मैं इंजीनियर लिखूं, तुम बेरोजगार समझ लेना, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे युवकों ने कही यह बात

संबंधित समाचार