मुरादाबाद : रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, साथी हुआ फरार 

मुरादाबाद : रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, साथी हुआ फरार 

मुरादाबाद। डीआईजी मुनिराज जी और  एसएसपी हेमराज मीणा की ओर से शासन की मंशा पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में थाना सिविल लाइन की चौकी रामगंगा विहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। शनिवार की रात में चोरी के इरादे से घूम रहे एक चोर अवंतिका कालोनी निवासी राजकुमार को घर के मालिकों ने पकड़कर उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है।

थाने लाकर पकड़े गए राजकुमार से पुलिस ने उसके फरार हुए साथी की जानकारी करनी चाही लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। राजकुमार फरार हुए अपने साथी का  नाम बताने को राजी नहीं है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलाेनी में 20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व भी इसी कॉलाेनी से जगवीर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइंस के थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी फकीरपुरा रितु तेवतिया ने आदर्श कॉलोनी में छापा मारा। पुलिस को देख अजित भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसको पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं। अजित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कौन सुनेगा, किसको सुनायें...रोटी के लिए रोटी बेचने का ठौर भी छिना