फंदे पर लटककर युवती ने दी जान, बहन के साथ माता-पिता से अलग रहती थी
रायबरेली
रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में शुक्रवार की शाम घर में अकेली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आत्महत्या के कारण की छानबीन कर रही है।
रतापुर निवासी मृतका सिम्मी अवस्थी (21) गुरुवार की शाम घर पर अकेली थी। घर मे अपनी बड़ी बहन रितु के साथ रहती थी। उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते थे। शाम 4 बजे के करीब सिम्मी ने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर मे मौजूद बड़ी बहन के बेटे ने सिम्मी को कमरे के अंदर फांसी पर लटका हुआ देखा तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपनी माँ को दी, जो शहर के निजी हॉस्पिटल में काम करती थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मिल एरिया थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, जांच की जा रही है
