मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में न तो किसी को नजरबंद, न ही किसी को गिरफ्तार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद 370 पर फैसला आने के बाद प्रदेश न तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और न ही किसी को घर में नजरबंद किया गया है। 

उपराज्यपाल ने जम्मू में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कुछ लोग लोगों की नजरबंदी और गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कारणों से किसी को भी न ही नजरबंद किया गया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।” 

सिन्हा का बयान ऐसे दिन आया है जब उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 मामले पर अपना फैसला सुनाया।उच्चतम न्यायालय ने पूर्ववती जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्ज खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के अगस्त 2019 के फैसले को सोमवार को बरकरार रखने का फैसला सुनाया। 

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने अपने सर्वसम्मत फैसले कहा कि अनुच्छेद 370 विशेष परिस्थितियों के लिए अस्थायी प्रावधान था और राष्ट्रपति द्वारा इसे मान्यता देने की कवायद थी। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पूर्ववती जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्ज खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के पांच अगस्त 2019 के फैसले को बरकरार रखने का फैसला सुनाया। 

ये भी पढे़ं- राजस्थान: गंगापुर में एसबीआई के एटीएम को बदमाश ले गए उखाड़ कर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा