विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद दिन की शुरूआत की राम मंदिर में दर्शन से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद विष्णुदेव साय ने आज राजधानी के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन कर अपने दिन की शुरूआत की। साय अपने निवास से सीधे राम मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर राज्य के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

साय से राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी आज शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। साय इसके उपरान्त प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित सुकमा में प्रेशर बम की चपेट में आने से दो जवान घायल