उन्नाव में रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत मंत्री ने गंगा में छोड़ी सवा दो लाख मछलियां

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक विशेष गतिविधि शुरू की गई थी। जिससे गंगा नदी में मछली उत्पादन को विस्तार, गहराई, विविधता व पानी का उपयोग करके बढ़ाया जा सके। जिसे देखते हुये सोमवार को शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी घाट में रिवर रैंचिग कार्यक्रम का मत्स्य विभाग की ओर से आयोजन किया गया। 

जहां उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सवा दो लाख मछलियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इसके बाद मां गंगा की आरती की। 

सोमवार को शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी घाट पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मत्स्य रैन्चिंग और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। जिसमें देरशाम उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के मंत्री संजय कुमार निषाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीडीओ ऋषिराज, एसडीएम नम्रता सिंह के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी में मत्स्य सम्पदा संरक्षण एवं मत्स्य आखेट पर निर्भर रहने वाल गरीब मछुआ समुदाय के लोगों की आजीविका में सुधार लाना एवं प्रदेश के मत्स्य उत्पादन में वृद्धि को लेकर सवा दो लाख मत्स्य अंगुलिका का संचय गंगा नदी में किया गया। 

इस दौरान मौजूद मछुआरों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा रिवर रैंचिंग का कार्य किया जा रहा है।  गंगा नदी में जो उनकी अपनी प्रजातियां हैं रोहू, कतला, मृगल की जातियां कम हो रही हैं। उनकी समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इससे नदी की सफाई भी होती है और मछुवारों की आय भी होता है। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी की जैव विविधता को बनाए रखने एवं मछुआरों के बेहतर जीविकोपार्जन को उचित दिशा देना हैं। कार्यक्रम में नगर के रहने वाले लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण उन्नाव बाल किशोर दुबे गंगा घाट पुलिस फोर्स के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां सभी ने मां गंगा की आरती की। शाम के समय आरती होने से घंटा घड़ियाल की गूंज से घाट गुंजयमान हो गए। 

पालिका ने कराई साफ-सफाई, कराया चूने का छिड़काव

मंत्री के आने का प्रोटोकॉल जारी होने के बाद नगर पालिका गंगा घाट की ओर से सुबह से ही अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाकर मिश्रा कॉलोनी घाट की बृहद स्तर पर साफ सफाई कराई गई। इसके साथ ही रेलवे पुल से लेकर मिश्रा कॉलोनी घाट तक चुने का छिड़काव कराया गया।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट: मारपीट में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, सीओ के आश्वासन के बाद खुला ट्रैफिक

संबंधित समाचार