प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बाद बरेली सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.5 डिग्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, अधिकतम तापमान भी प्रदेश में दूसरे नंबर पर कम

बरेली, अमृत विचार। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लगातार ठंड बढ़ रही है। रविवार के बाद सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों की कंपकपी छूट रही है। सोमवार को प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बाद बरेली सबसे ठंडा रहा। जिले में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर में सबसे कम 5 डिग्री रहा। वहीं जिले में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, इससे कम अधिकतम तापमान गोरखपुर में 19.2 रहा। मौसम विज्ञानियों ने आगे भी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है और कोहरा भी बढ़ेगा।

सोमवार को न्यूनतम तापमान में पांच और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सुबह के समय कोहरा और धुंध के चलते 92 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में 12- 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। हवा की यह रफ्तार सामान्य से ज्यादा है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिम दिशा की हवा असर दिखा रही है। आसमान भी साफ हो चुका है, इसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था, लेकिन फिर हर रात तापमान गिरने लगा। अब औसतन न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

15 दिसंबर तक नौ डिग्री तापमान का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के पूर्वानुमान में स्थानीय स्तर पर अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा और दिन में मौसम साफ रहने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

सप्ताह भर मौसम का हाल, दिसंबर अधिकतम न्यूनतम

12 22 6

13 22 6

14 22 7

15 23 8

16 23 8

17 23 8

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क बनाने के अनुभव पर पुल बनाने का ठेका

संबंधित समाचार