MP के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का यूपी के सुलतानपुर से है खास रिश्ता, घोषणा होते ही मनाया गया जमकर जश्न
सुलतानपुर। मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ससुराल सुलतानपुर जिले के ओम नगर स्थित आवास पर भी जश्न का माहौल है। डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव व उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
उनके घर मीडिया का भी जमावड़ा लगा हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले डॉ मोहन यादव के साले विवेककनन्द यादव ने बताया कि दोनों का परिवार दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक रहा है।
विवेकानंद यादव सुलतानपुर में विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। तीन भाइयों की एकलौती बहन सीमा यादव का विवाह वर्ष 1994 में डॉ मोहन यादव से हुई थी। उस समय वह 1994 में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। मोहन यादव ने एल.एल.बी. एच.डी. है। वह मध्य प्रदेश सरकार में लंबे समय से मंत्री रहे हैं। उनके पिताश्री मध्य प्रदेश के टीआरएस कॉलेज (रीवा जनपद) में प्रधानाचार्य पद से रिटायर हुए। डॉ मोहन यादव के 96 वर्षीय ससुर ब्रह्मादीन यादव की तबीयत खराब चल रही है।
इस दौरान मोहन यादव हर बार की तरह इस बार भी सुलतानपुर आए हुए थे। अभी छह माह पहले डॉ मोहन यादव की माता जी का निधन हुआ था तो परंपरा के अनुसार सीमा यादव अपने मायके सुलतानपुर आई हुई थी। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने की सूचना से परिवार में हर्षोल्लास के माहौल बन गया। लोगों ने परिवार में बुजुर्ग ब्रह्मदीन यादव, विवेकानंद यादव उनकी पत्नी पद्मा यादव व पुत्री प्रेक्षा यादव को मिठाई खिला कर शुभकामनाये दी। इस मौके पर विवेकानंद यादव के घर खबरों को लेकर मीडिया का भी देर रात तक जमावड़ा रहा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ट्राली में पीछे से घुसी कार, हेड कांस्टेबल समेत तीन की मौत
