UP: कार में लगी आग… बोनट खोलते ही देखकर लोगों के उड़े होश, पुलिस ने दो युवक और युवतियां से शुरू की पूछताछ
कानपुर में दिल्ली नंबर की कार में आग लग गई।
कानपुर में दिल्ली नंबर की कार में आग लग गई। कार का बोनट खोलते ही उससे भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के भीमसेन में चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने पर उसके सवार दो युवक और दो युवतियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने के लिए कार की बोनट को खुलवाया तो उसमें भारी मात्रा में गांजा निकला।
भीमसेन रोड पर भौती प्रतापपुर में मंगलवार सुबह एक दिल्ली नंबर की इकोस्पोर्ट कार की बोनट से अचानक धुंआ निकालने लगा। इस पर कार में सवार दो युवक और दो युवतियां बाहर निकल आए। धुंआ उठता देख ग्रामीण दौड़े और कार मालिक से बोनट खुलवाने के लिए कहा।
कार का बोनट खोलते ही उसमें भारी मात्रा में गांजा भरा देख ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची कार समेत युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई।
ये भी पढ़ें- UP Crime: पुलिस में भर्ती होकर खत्म करना चाहता था अपराध... पिता बोले- मेरा तो पूरा संसार ही खत्म कर दिया
