Jalaun में गांव की सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, अफसरों को भी सुनाई खरी-खोटी
जालौन में गौशाला से गोवंश छोड़े जाने से हुए फसल नुकसान पर भड़का गुस्सा।
जालौन में गौशाला से गोवंश छोड़े जाने से हुए फसल नुकसान पर गुस्सा भड़क गया। जिससे गांव की सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट गया। जबकि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
जालौन, अमृत विचार। कुरसेड़ा गांव के किसानों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब वह मंगलवार को अपने खेतों को देखने पहुंचे। खेतों पर खड़ी फसल को अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दिया। यह तब हुआ जब गांव की गौशाला से रात के वक्त गोवंशों को छोड़ दिया गया।
इसके बाद गांव के किसान एकत्रित हुए और गौशाला संचालक ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुठौंद-माधौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी से लेकर तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने आक्रोश में उन्हें भी खरीखोटी सुनाते हुए अपनी पीड़ा बताई। आवश्यक कार्रवाई के भरोसे पर ही किसान माने।
विकास खंड क्षेत्र के गांव कुरसेड़ा में मंगलवार को किसानों का गुस्सा अन्ना गोवंशों की से फसलों को पहुंचाए गए नुकसान से सातवें आसमान पर था। यह गुस्सा उस समय और भड़क गया जब सरकार की ओर से संचालित की जा रही गौशालाओं से गोवंशों को रात के अंधेरे में छोड़ दिया गया। गौशाला से छूटे गाय, बछड़ा, सांड खेतों में पहुंच गए और फसल को चट कर गए।
इसके बाद किसान सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि गौशाला के कर्मचारी लगातार लापरवाही कर रहे है। अब तो वह रात के अंधेरे में गोवंशों को छोड़ देते है। 10 बीघा की फसल का नुकासन कर दिया। पंचम तोमर तीन बीघा, सदींप सिंह 2, मनोज सिंह 4, इन्द्रजीत सिंह की 7, लकी सिंह की 3बीघा, पिंकू सिंह की 2, सुरेन्द्र सिंह की 4, सतोंष सिंह की 3, पिंकू सिंह 4बीघा में खड़ी फसल को चट कर दिया है।
गुस्साए किसान अपने गांव की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। जाम की सूचना पर कोतवाली माधौगढ़ के प्रभारी अखिलेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा व तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई और ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की ओर से बरती गई लापरवाही को सामने रखा।
तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर किसान शांत हुए। खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि किसानों का गुस्सा सचिव व प्रधान के प्रति था। किसानों का आरोप है कि गौशाला से छोड़े गए गोवंशों ने उनके फसल का नुकसान किया। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कुठौंद-माधौगढ़ मार्ग रहा डेढ़ घंटे जाम
कुरसेड़ा गांव के किसानों ने कुठौंद-माधौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों की नाराजगी इस कदर थी किस वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। किसानों के मानमनौव्वल में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इस दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। डेढ़ घंटे तक किसानों ने प्रदर्शन किया इसके बाद जाम खुल सका। जाम में फेंसे लोगों ने थोड़ी सी जगह मिलने पर अपना रूट बदला। शार्टकट रास्तों से लोग अपने गंतव्य की ओर निकले।
ये भी पढ़ें- Kanpur: जज के नाम पर रुपये पर वसूलने वाले BJP नेता पर FIR, पुलिस और बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल
