बहराइच: ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ उत्तराखंड निवासी यात्री, चोर लूट ले गए नगदी, मोबाइल व अन्य सामान
जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। उत्तराखंड बड़ौन निवासी एक युवक काठगोदाम ट्रेन से बरेली के लिए टिकट लेकर बैठा। हल्द्वानी व बरेली रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन में यात्री जहर खुरानी का शिकार हो गया। चोर युवक का नगदी, मोबाइल, टिकट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। युवक को हल्का होश आने पर प्रातः ट्रेन जरवल रोड स्टेशन पर रुकी तो उतरने का प्रयास किया। स्टेशन पर गिर गया, थोड़ी देर बाद इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को प्राप्त हुई एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र जरवल रोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार सुबह 7:50 पर काठगोदाम डाउन ट्रेन पहुंची। इस ट्रेन से जहर खुरानी का शिकार यात्री सुंदर पुत्र मोहन निवासी बड़ौन,थाना खंचू, जिला नैनीताल प्लेटफार्म नंबर दो पर नशे के हालात में ट्रेन उतरते वक्त गिर पड़ा।
रेलवे कर्मचारी जाहिद की नजर पड़ी तो इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह, एसएम सुबीर कुमार को दी। स्टेशन अधीक्षक ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। युवक को आनन फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है, मोबाइल से सुंदर के पिता मोहन ने बताया कि लड़का सुंदर उत्तराखंड के हल्द्वानी स्टेशन से शाम को बरेली का टिकट लेकर काठगोदाम ट्रेन से गया था।
सुबह बरेली से मथुरा में अपने फूफा वीरेंद्र व बुआ दीपा के घर जाना था, लेकिन ट्रेन में जहर खुरानी का शिकार हो गया है। चिकित्सालय में इलाज के दौरान सुंदर ने बताया कि ₹3200, नगद, मोबाइल उसी में के कवर में रखा टिकट चोर चुरा ले गए। यह घटना हल्द्वानी व बरेली रेलवे स्टेशन के मध्य हुआ है। युवक ने बताया कि दो-तीन लोग थे सीट पर बैठ गए और हमें चाय पिलाया था उसके थोड़ी देर बाद हमें कुछ नहीं मालूम क्या हुआ।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में बिछ रहा फ्लाईओवर, आरओबी व सेतु का जाल, जाम के झाम से मुक्ति से लोग खुश!
