Kanpur Nagar Nigam ने चलाया अतिक्रमण अभियान, चार माह के लिए बंद हो रहा जूही खलवा पुल...
कानपुर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान।
कानपुर नगर निगम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। जूही नहरिया से खलवा पुल तक नगर निगम के बुलडोजर ने अवैध निर्माण गिराया।
कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने ने बुधवार को पुलिस के साथ मिलकर जूही खलवा पुल पर अतिक्रमण हटा दिया। जूही ढाल से मिलिट्री कैंप तक फटपाथ पर कब्जा कियो रेहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया, व अस्थाई निर्माणों को तोड़ दिया। इसके साथ ही टीम ने दूसरे क्षेत्रों में अभियान चलाकर दुकानदारों को हिदायत भी दी।
जूही खलवा रेलवे पुल का गाटर गलने के चलते यहां चार महीने के लिए मार्ग बंद हो रहा है। इसके लिये प्रशासन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने में जुटा है। अतिक्रमण अभियान के दौरान रेहड़ी पटरी विक्रेताओं ने रोष जताया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी की वजह से कोई हंगाम नहीं हुआ। दक्षिण जोन प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, इंटरसेप्टर प्रभारी सत्येंद्र कुमार ,सर्किल प्रभारी, नगर निगम एवं संबंधित थाने के साथ संयुक्त अभियान में अतिक्रमण हटा दिया गया।
टीआई मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में जरीब चौकी चौराहा से कोकोकोला चौराहा की तरफ भी बुलडोजर गरजा। वाहनों के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई व दुकानदारों को हिदायत दी गई।
इसी तरह शहर के विभिन्न चौराहों बड़ा चौराहा, घंटाघर चौराहा , फुलबाग चौराहा, मूलगंज चौराहा , यशोदा नगर चौराहा, बारादेवी चौराहा, बर्रा चौराहा, विजय नगर चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, मंधना चौराहा, गुरुदेव चौराहा, भौती बाईपास आदि चौराहों पर ई –रिक्शा सत्यापन का भी अभियान चलाया गया।
ये भी पढ़ें- UP Police Transfer: कानपुर कमिश्नरेट से छह ACP का हुआ तबादला, इनको मिली यहां तैनाती, देखें- पूरी लिस्ट
