बरेली: पति से विवाद होने पर महिला ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति से विवाद होने पर एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब पति ने उसके शव को देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर चौराहा के पास बनी कॉलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला के देवर ने बताया की पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। जिसके कारण कल देर रात घर में दुपट्टे से जीने की ग्रिल पर फांसी लगाकर उसने जान दे दी।

आज सुबह जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं पति डेकोरेशन का काम करके अपने घर का पालन पोषण करता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दबंगों ने महिला की जमीन पर किया कब्जा, जान से मारने की दे रहे धमकी

 

 

संबंधित समाचार