लखीमपुर खीरी: कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसान भी लामबंद हो गए हैं। आज आक्रोशित किसानों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कृषि विधेयकों के विरोध में सपाइयों के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने पलिया भीरा स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया किसानों …

लखीमपुर खीरी। मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसान भी लामबंद हो गए हैं। आज आक्रोशित किसानों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कृषि विधेयकों के विरोध में सपाइयों के साथ सड़क पर उतरे किसानों ने पलिया भीरा स्टेट हाईवे भी जाम कर दिया

किसानों को रोकने के लिए कई थानों का फोर्स भीरा भेजा गया। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। किसानों के साथ सपा के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में किसान ट्राली ट्रैक्टर लेकर भीरा पहुंच गए, यहां उन्होंने पलिया भीरा स्टेट हाईवे जाम कर दिया। किसान सड़कों पर बैठ गए। पहले से कई थानों का फोर्स यहां मौजूद था। हालात बिगड़ते देख और भी फोर्स मंगवाया गया है लेकिन पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों को रोक नहीं सकी।

संबंधित समाचार