औरैया : स्कूली वैन से टकराया आटो, विवाह से पहले ही एक्सीडेंट में युवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृतका की बहन का प्रशासन पर मदद न देने का आरोप

औरैया, अमृत विचार। जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में आटो से स्कूल वैन की टक्कर हो गई। जिससे आटो पलट गया। आटो में सवार हलौआ गांव निवासी तीन सवारी व चालक आटो के नीचे दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला गया। दुर्घटना में एक ऑटो सवार युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वो आज विवाह के बंधन में बंधने जा रही थी।   

क्षेत्र के हलौआ गांव निवासी ज्योति (27वर्ष) पुत्री अनिल कुमार की दिल्ली में अपनी बड़ी बहन आरती  के साथ किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। गुरुवार को औरैया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसकी शादी होनी थी। जिसमे शामिल होने के लिए वह अपनी छोटी बहन के साथ दिल्ली से आकर टोल प्लाजा अनंतराम पर उतरी। वहां से किराए पर ऑटो करके  घर जा रही थी। फूटा कुंआ से भदसान जाने वाले मार्ग पर गंगदासपुर गांव के पास सामने से आ रही स्कूली वैन की टक्कर से ऑटो  पलट गया। किसी तरह लोगों ने ऑटो को सीधा कर उसमे फंसे  चालक सहित आरती व ज्योति को निकालकर सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।

2 - 2023-12-14T120006.985

मृतका की बड़ी बहन का आरोप है कि 112 नम्बर डायल करने के बाद भी तीन घण्टे तक पुलिस नही पहुंची और एम्बुलेंस भी एक घण्टे में पहुंची। जबकि घटनास्थल से अजीतमल का रास्ता 20 मिनट का है। आरोप है कि की दुर्घटना के बाद  आटो के नीचे दब गए  चालक सहित ज्योति,आरती व ज्योति के बेटे को ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया। तब आरती तड़प रही थी। एम्बुलेंस को तुरन्त फोन किया जो एक घण्टे बाद पहुंची उसके बाद एम्बुलेंस चालक ने पुलिस बुलाने को कहा तो उसे बताया गया कि पुलिस को कई फोन किये गए है पुलिस नही आई। जैसे तैसे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। 

मृतका की बहन ने कहा कि ज्योति की मौत समय से इलाज न मिलने के कारण हुई है। बाद में अजीतमल पुलिस नें अस्पताल पहुंचकर सबको समझाया बुझाया। लेकिन परिजनों ने आरती की मौत का कारण समय से इलाज न हो पाना ही बताया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्यवाई की बात कही है। वैन चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को थाने ले आई।

ये भी पढ़ें -वाराणसी: दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे पीएम मोदी, गुलाब की पंखुड़ियों से होगा भव्य स्वागत

संबंधित समाचार