बाराबंकी : जरवल को हराकर सहादतगंज की टीम ने जीता महादेवा वॉलीबॉल खिताबी मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर / बाराबंकी,अमृत विचार। महादेवा महोत्सव में गुरुवार को दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी रामनगर नागेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्वलित करने के पश्चात फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद उन्होंने किक लगा कर खेल शुरू कराया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला नंदलाल प्रभु देवी फार्मेसी इंस्टीट्यूट की टीम एवं महादेवा के मध्य हुआ जिसमें महादेवा ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबले में कोठी की टीम को हराकर सहादतगंज की टीम ने विजय हासिल की। इसके बाद जरवल और चौखंडी के बीच हुए जबरदस्त मुकाबले में जरवल की टीम ने बाजी मारी। चौथा मुकाबला इरम कॉलेज मीरपुर एवं बदोसराय के मध्य हुआ जिसमें बदोसराय की टीम ने जीत दर्ज की। महादेवा व किंतूर टीम के मध्य हुए मुकाबले में किंतूर की टीम विजयी रही। इसके बाद  सेमीफाइनल में बदोसराय सहादतगंज के बीच हुए मुकाबले में शहादत की टीम फाइनल में पहुंची। 

दूसरा सेमीफाइनल जरवल व किंतूर के बीच हुआ इसमें जरवल की टीम जीतकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में विजेता सहादतगंज और उपविजेता जरवल रही। दोनों टीमों को एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रियाज अहमद के संयोजन में आयोजित इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मो जुबेर व कमलेश तथा कंमेट्री मास्टर हसीब व स्कोर की भूमिका दिवाकर अवस्थी ने निभाई।

ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

संबंधित समाचार