बहराइच: पाड़ गिरने से श्रमिक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के सलारगंज मोहल्ला में गुरुवार शाम को मकान में पुट्टी लगाते समय पाड़ गिर गया। जिसके नीचे दबने से दो श्रमिक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी एक व्यक्ति अपने मकान की रंगाई पुताई करवा रहा है। जिसमें श्रमिक लगे हुए हैं।

गुरुवार शाम को मकान में मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद अज्जन और रहीम पुत्र फारूक निवासी नूरुद्दीन चक पुट्टी लगाने का कार्य कर रहे थे। तभी पाड गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों श्रमिक घायल हो गए। दोनों को बाहर निकालने के बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों श्रमिकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है, बोले सीएम योगी

संबंधित समाचार